फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमुनहा में रोडवेज बसों का टोटा, यात्री परेशान

Tue, 27 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर सवारियां ढोती प्राइवेट बस
विज्ञापन
तुलसीपुर। नेपाल सीमा से सटे जमुनहा तहसील क्षेत्र में रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हैं। यहां बहराइच से सुबह छह बजे केवल एक बस आती है, जो वापस लौट जाती है। इसके बाद बस सेवा नहीं होने से लोग निजी बसों और डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों लोग भिनगा, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और लखनऊ आते-जाते हैं। जमुनहा से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। मल्हीपुर चौराहे से भिनगा की करीब 30 किलोमीटर दूरी भी यात्रियों को ई-रिक्शा से तय करनी पड़ती है। वहीं, बहराइच की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। बसों की कमी से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और मरीजों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण, चलाई जाएं बसें
मल्हीपुर निवासी मोहम्मद शाह आजम ने बताया कि जमुनहा-बहराइच मार्ग पर सुबह, दोपहर और शाम अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने की मांग की गई है। जमुनहा-भिनगा और मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर भी नियमित बस सेवा शुरू होनी चाहिए। अडराई निवासी मंजूर अली और मनिहारतारा निवासी शिवम साहू ने कहा कि परिवहन विभाग यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का समय निर्धारित करे, ताकि सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें