फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं। लॉकडाउन में दुकानें खुलना आम होता जा रहा है। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को जिले के कई हिस्सों में चोरी छिपे दुकानें खुलीं। जहां दुकानदार बिक्री करते दिखे। इससे किराना ही नहीं होटल भी अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले के 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं अब तक जिले में 399 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यही स्थिति देश व प्रदेश की भी है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से शनिवार व रविवार को दो दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
जिसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद व्यापारियों की ओर से चोरी छिपे दुकान खोल कर सामान की बिक्री की जा रही है। ऐसा नजारा इकौना, गिलौला, जमुनहा सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजार में दिखा। इससे मुख्यालय भिनगा भी अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन

जहां दुकान में ही घर होने के कारण कई दुकानदार घर के दरवाजे के बहाने अपनी दुकान चोरी छिपे खोलकर रोजगार करते दिखे। वहीं लोग अनावश्यक रूप से बाजार सहित जिले के मार्गों पर चहल कदमी करते देखे गए। जिनके चेहरों पर न तो मास्क दिखा, और न ही गमछा।
बेवजह घूमने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन रहता है। लोग इस दिन भी घरों में रुकने के बजाए बेवजह सड़क पर घूमते रहते हैं। यहां तक कि वाहनों से फर्राटा भरने वाले अधिकांश लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करते। इसके चलते संक्रमण का फैलाव रुक नहीं रहा है। वहीं पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई न होने के कारण भी लोग भयमुक्त दिख रहे हैं।
लॉकडाउन में बिना वजह घर से घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी लोग नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं तो उन पर कोविड प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई की जाएगी। - बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें