फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो रहीं दुकानें, नहीं हो सका आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जरूरतमंदों को कम दाम पर दुकान मुहैया कराकर उन्हें रोजगार देने की योजना गिलौला कस्बे में अब तक परवान नहीं चढ़ सकी। बेरोजगारों को रोजगार करने के लिए क्षेत्र पंचायत से बनाई गई दुकानें आवंटन से पूर्व ही जर्जर हो रहीं हैं। करीब 20 वर्ष पूर्व कस्बे में बाजार बनाने के लिए निर्मित कराई गईं दुकानें अब कूड़ाघर बन चुकी हैं। जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है। जरूरतमंद आज भी गुमटी व ठेले का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

गिलौला स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने बने साधन सहकारी समिति के बगल में ब्लॉक की सरकारी जमीन है। इस भूमि पर करीब 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रुपये खर्च कर दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्देश्य गरीब जरूरतमंदों को सस्ते दाम पर दुकान मुहैया कराना था। दुकान निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद उसमें शटर लगाने की तैयारी थी। तभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण निर्माण कार्य व दुकान आवंटन प्रक्रिया रोक दी गई।
ब्लॉक प्रमुख बदलने के साथ ही ये योजना भी अधर में लटक गई। तब से अब तक न तो इन दुकानों में शटर लगाया जा सका और न ही दुकानों का आवंटन हो सका है। ऐसे में जहां जरूरतमंद गरीब गुमटी, ढाबली व ठेला लगाकर काम चला रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इन दुकानों के परिसर को कूड़ाघर बना दिया गया। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से बनाई गईं ये दुकानें निष्प्रयोज्य साबित हो रही हैं। वहीं, जरूरतमंद पटरी पर दुकान लगाकर काम चला रहे हैं। इस बारे में खंड विकास अधिकारी गिलौला रामप्रकाश शर्मा बताते हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें