फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राज्य स्तर पर श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी शिवांशी

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगी ​शिवांशी शुक्ला।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक देश एक चुनाव विषय पर लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें कटरा के ग्राम डकाही निवासी शिवांशी शुक्ला श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत कार्यक्रम अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद 2025 के तहत जिले के प्रतिभागियों को स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद उन्हें नोडल जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। नोडल जिला सिद्धार्थनगर के बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कटरा के ग्राम डकाही निवासी शिवांशी शुक्ला ने प्रतिभाग किया था। इस कार्यक्रम का विषय एक देश एक चुनाव था। शिवांशी को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि शिवांशी शुक्ला ने नोडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने दिए गए भाषण में कहा था कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से हमारा तात्पर्य है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो। एक राष्ट्र, एक चुनाव की धारणा कोई नई नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 1952 से 1967 तक भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव का ही प्रावधान था। साथ ही हंग्री, पौलेंड, साउथ अफ्रीका और स्वीडन जैसे देशों में भी इसे लागू किया गया है। हमारा लक्ष्य है वोट प्रतिशत बढ़ाना तो अगर एकल मतदाता सूची आएगी तो वोटर टर्नआउट भी बढ़ेगा, और चुनाव आयोग भी अधिक सुचारू और प्रभावी रूप से काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें