फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बोल बम के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय, तैयारियां पूरी

Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर सिरसिया में की गई साफ-सफाई
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर जिले के शिवालयों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिरसिया स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर में साफ-सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन का काम किया गया है। वहीं, एएसपी चंद्रकेश सिंह ने सीओ भिनगा भरत पासवान के साथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। सावन मास के पहले सोमवार पर आज पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। भोर से ही मंदिर घंटे-घरियारों की गूंज से गुंजायमान होगा और हजारों लोग अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। वहीं, सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर रविवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें