चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का दलाज करते एसएसबी के चिकित्सक।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी ने शनिवार को डी समवाय सुईया ने सीमावर्ती गांव सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन (एमसीए) शिविर का आयोजन किया। शिविर में 60 ग्रामीणों के सेहत की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ. दीपक ने मरीजों के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की। डॉ. दीपक ने बताया कि शिविर में महिला, पुरुष व बच्चों सहित 60 ग्रामीणों ने अपना पंजीकरण करवाया था। विभिन्न जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवा वितरित की गई। शिविर में ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल के उपयोग व मौसमी बीमारियों की रोकथाम व बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी भी दी गई। शिविर में एएआई फार्मेसी आलोक यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।