फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आयुक्त के निरीक्षण में फेल मिले कई स्कूली वाहन

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​​भिनगा में बसों का निरीक्षण करते एआरटीओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान 2.0 के तहत बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र और आरटीओ गोंडा ने कार्रवाई की। पांच स्कूली वाहनों का चालान किया गया और 2.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त राधे श्याम और संभागीय परिवहन अधिकारी आरके सरोज ने बीएस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल भिनगा और एमए कैरियर स्कूल भिनगा के वाहनों की जांच की। कई वाहन फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। एक बस की फर्श जर्जर मिली, अग्निशमन यंत्र की समयावधि समाप्त थी। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में समाप्त समयावधि की दवाएं भी पाई गईं। अधिकारियों ने प्रबंधकों को वाहनों का फिटनेस कराने का निर्देश दिया। एआरटीओ को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सभी वाहनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
अभियान और कार्यालय निरीक्षण
एआरटीओ मोहम्मद नसीम ने बताया कि 11 से 25 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक 31 वाहनों का चालान किया गया है। चार वाहनों को निरुद्ध करते हुए कुल 2.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें 78 हजार रुपये जमा हो चुके हैं। उप परिवहन आयुक्त राधे श्याम और संभागीय परिवहन अधिकारी आरके सरोज ने एआरटीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति और वसूली पत्र पंजिका की जांच की, जिसमें 36 वाहन स्वामियों को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें