खनन के दौरान पकड़ी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : खनन के दौरान पकड़ी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉली।
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि रविवार को अलग-अलग टीमों ने खनन में लिप्त सात ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया। भिनगा तहसील में छह और जमुनहा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की गई है। ये सभी अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही थीं। डीएम ने बताया कि खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की जा रही है।