फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सुबह नौ बजे ही 39 डिग्री पहुंचा तापमान, धधकी तराई

विज्ञापन
चटख धूप होने से ​भिनगा में सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : चटख धूप होने से ​भिनगा में सड़क पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। नौतपा का पहला दिन ही तराईवासियों पर कहर बनकर बरसा। सोमवार को सुबह नौ बजे ही तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री पहुंच गया। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। इसका सीधा असर तराई के मौसम पर पड़ा और सुबह से ही तपिश बढ़ी रही। दिन में लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने गर्म भट्ठी की तपिश का अहसास कराया। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घरों में भी लोगों को कूलर, पंखा और एसी के सामने बैठे देखा गया। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में कुल 15 दिनों के लिए रहते हैं, लेकिन इसके शुरुआती नौ दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे प्रचंड होता है। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर एकदम सीधी पड़ती हैं।
विज्ञापन


नौतपा में बरतें ये सावधानियां
- दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें।
- दोपहर में बाहर निकलने पर सिर ढक कर रखें।
- थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी, छाछ, लस्सी का सेवन करें।
- धूप में बाहर निकलने पर हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- चक्कर आने पर तत्काल अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएं।
- बासी खाना खाने से बचें, ताजा व हल्का खाना ही खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें