श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4280 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 377 एक्टिव मामले हैं। जबकि 65 लोग स्वस्थ भी हुए।
जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार आई रिपोर्ट में इकौना देहात के सरपंचपुरवा में एक, चौबे जोत में दो, यादवपुरवा में एक, पूरेबाले के बद्रीपुरवा में एक, पुलिस लाइन भिनगा में एक व सचौली गिलौला में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 65 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 337455 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 336257 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4280 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 34 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 377 एक्टिव मामले हैं। इस दौरान एल-2 हॉस्पिटल में 25 लोगों का इलाज किया जा रहा है। जबकि शेष होम क्वारंटीन किए गए हैं।
जिले में मौजूदा समय 96 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 3, भंगहा में 6, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।