श्रावस्ती। पुलिस ने कई जगह छापा मारकर इकौना पुलिस ने सेमगढ़ा निवासी राधेश्याम को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिलौला पुलिस ने सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौली निवासी सुशील उर्फ भोला को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। मल्हीपुर पुलिस ने बसियापुर निवासी यामा सिंह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
सोनवा पुलिस ने रतनापुर निवासी सतीश कुमार गौतम को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। भिनगा कोतवाली पुलिस ने बनकटवा निवासी सतई उर्फ संजय यादव को दस लीटर, गद्दी पुरवा निवासी अली अहमद उर्फ माधवराम को दस लीटर व छोटकईडीह निवासी अजय कुमार को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। संवाद