फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी बैठक हुई। डीएम ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने व आम नागरिकों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 10 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता व ‘नमो सेवा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, तीन दिवसीय उत्सव व संवाद समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम रवि प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें