प्राथमिक विद्यालय बगही में विद्यार्थियों का परीक्षण करते कर्मी।
श्रावस्ती। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रो वेल फाउंडेशन ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बगही में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के 116 बच्चों का रक्त परीक्षण कर एनीमिया की जांच की गई। स्वयंसेवक धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि खून की कमी से एनीमिया होता है, जिसके लक्षण कमजोरी, थकान और चेहरा पीला पड़ना हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खानपान पर ध्यान देने की अपील की। पालक, चुकंदर, गाजर, चना और गुड़ भोजन में शामिल करने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा, पूनम देवी समेत अन्य मौजूद रहे।