फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यूरिया की भारी किल्लत समितियों पर मारामारी

Thu, 14 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया के चिल्हरिया ​स्थित खाद गोदाम के बाहर लगी किसानों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला/इकौना। तराई में यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, नौबत हाथापाई तक पहुंच चुकी है। निजी दुकानदार यूरिया की कमी का पूरा फायदा उठा रहे हैं, कमी का हवाला देकर 300 से 400 रुपये प्रति बोरी की दर से बेच रहे हैं, जबकि सरकारी कीमत लगभग 267 रुपये है। कई दुकानदार किसानों को जबरन यूरिया के साथ सप्लीमेंट दे रहे हैं। यही कारण है कि सहकारी समितियों से किसानों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन



यूरिया की एक बोरी के लिए बुधवार सुबह बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गिलौला पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। किसान धक्कामुक्की करते दिखे, जिसके चलते समिति पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में सचिव ने किसानों को यूरिया वितरित की।

सचिव नंद कुमार ने बताया की 400 बोरी यूरिया समिति पर उपलब्ध है, 116 बोरी यूरिया और आ रही है। किसानों को खतौनी के आधार पर पांच बीघा पर एक बोरी यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन


यही आलम बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति इकौना पर भी देखने को मिला। यहां भी किसानों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। यहां भी शांतिपूर्ण ढंग से खाद के वितरण के लिए पुलिस तैनात रही।

सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ स्थित गोदाम पर खाद के लिए किसानों का हुजूम उमड़ा। यहां सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली। सैकड़ों किसानों को घंटों लाइन लगाने के बाद भी बिना खाद लिए मायूस लौटना पड़ा।



निजी विक्रेता सुधरें, तो खत्म हो मारामारी
समितियों पर एक बोरी खाद के लिए जद्दोजहद कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि निजी विक्रेता 30 से लेकर 100 रुपये तक महंगी खाद दे रहे हैं। साथ ही जबरन खाद के लिए विभिन्न कंपनियों के जिंक, पोटाश व नैनो यूरिया समेत अन्य सप्लीमेंट दे रहे हैं, जिसके चलते गरीब किसान समितियों का रुख कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि अगर प्रशासन निजी विक्रेताओं के यहां मौजूद खाद को भी सरकारी रेट पर किसानों को उपलब्ध करवा दे, तो यूरिया संकट खत्म हो जाए।


किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं
इस बार समय से धान की रोपाई होने व समय के साथ बारिश होने से यूरिया की मांग बढ़ी है। वर्तमान में 2718 मीट्रिक टन यूरिया व 2173 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। 630 मीट्रिक टन एनपीके व 3638 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

-अनिल मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें