फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं का जल्द करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का शुक्रवार को एएसपी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर सहित अभिलेखों व माल मुकदमाती आदि की जांच की। इसके साथ ही अपराध की समीक्षा कर मिली कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया। 53 विवेचनाएं लंबित मिलने पर शीघ्र उनका निपटारा कराने तथा अस्त्र शस्त्र व अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली का शुक्रवार को एएसपी बीसी दूबे ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ सफाई भी देखी। वहीं थानों में खड़े वाहनों, माल मुकदमाती आदि की पैरवी कर उसका निपटारा कराने को कहा।
उन्होंने आरक्षियों से अस्त्र शस्त्र के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली में तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान 53 विवेचनाएं लंबित मिली। जिनका शीघ्र निपटारा कराने को कहा। अधूरे मिले अभिलेखों को पूरा करने, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें