फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा ही संगठन ई बुक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से मंगलवार को सेवा ही संगठन ई बुक विमोचन के लिए वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय भिनगा में हुई बैठक में मुख्यातिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री ने भी प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन जिला महामंत्री ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के वास्तविक स्वरूप को चरितार्थ किया है।
विज्ञापन

सेवा ही संगठन ई बुक विमोचन के लिए आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी परवाह न करते हुए गरीब व जरूरतमंदों को राशन, भोजन, मास्क व सैनिटाइजर सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया। योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने व प्रवासियों को रास्ते में भोजन, मास्क, क्वारंटाइन सेंटर में राहत सामग्री आदि देने का कार्य किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई। देश के श्रमिकों, गरीबों, दुकानदारों, पटरी दुकानदार, किसान, गरीब परिवारों आदि के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि कि कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में अपनी अतुलनीय भागीदारी देकर सेवा ही संगठन का वास्तविक स्वरूप है के मंत्र को चरितार्थ करके दिखाया।
विज्ञापन

प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से 560000 मास्क व 432000 भोजन के पैकेट का वितरण किया। जबकि राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि भी बड़ी संख्या में जनता में वितरण किया गया। जिसकी सराहना आज हर तरफ हो रही है। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान कैंप, गरीब व्यक्तियों को निशुल्क चश्मा वितरण, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगजनों को उपकरण, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, प्लास्टिक निषेध जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण और सरकार की योजनाओं व कार्यों की प्रदर्शनी पर चर्चा हुई।
इस दौरान मुख्यातिथि ने जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से किये गए सेवा कार्यों पर आधारित जिले की ई बुक का विमोचन भी किया। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, महामंत्री दिवाकर शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, शंकर दयाल पांडेय, मीडिया प्रभारी संजू तिवारी सहित जिले के पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल अध्यक्ष तथा ई बुक जिला व मंडल टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें