पुलिस की चौपाल के दौरान संबोधित करते अधिकारी व आत्म रक्षा के गुर बताती महिला आरक्षी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को भिनगा के बालिका विद्यालय में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जबकि चौपाल में महिला पुलिस आरक्षियों ने आपात स्थिति में बचाव के कई टिप्स भी सुझाए। चौपाल में महिला थाना प्रभारी केके यादव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से की जा रही पहल की जानकारी दी।
इस दौरान महिला थाना निरीक्षक ने कहा कि समस्या पर तत्काल 100 नंबर पर काल करें। वहीं उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. तरुण गुप्ता, धनीराम, रीता पांडे, लक्ष्मी वर्मा, हेम प्रभा, रेखा देवी, मनीषा, सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
महिलाओं व किशोरियों को आते-जाते समय कोई रोके-टोके न इसके लिए 100 डायल पुलिस सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमणशील रहती है। इसके साथ ही 112 डायल, 1090 आदि टोल फ्री नंबर भी हैं। जिस पर काल कर आप सभी प्रकार की आपात सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य होना भी आवश्यक है। समय-समय पर बच्चों को यातायात नियमों, आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित कराया जा रहा है। ताकि समय पड़ने पर इसका उपयोग कर छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहें। -केके यादव, थानाध्यक्ष महिला थाना