फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कल से 20 दिसंबर तक आयोजित होंगे चयन ट्रायल

Sun, 07 Dec 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आठ, 10, 16 व 20 दिसंबर को विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि रामपुर जिले में 19 से 24 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह अयोध्या में 16 से 18 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

16 व 17 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने के लिए आठ दिसंबर से चयन ट्रायल की शुरुआत होगी।प्रयागराज जिले में 19 से 21 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक व बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए 10 दिसंबर को जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


मऊ जिले में 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए 16 दिसंबर को चयन ट्रायल का आयोजन होगा। इसी तरह जौनपुर जिले में 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल व खो-खो प्रतियोगिता हाेगी। इसके लिए 20 दिसंबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित तिथियों में चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें