श्रावस्ती। खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 सितंबर से विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इसके लिए 21 सितंबर से 23 अक्तूबर तक जिलास्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिलास्तर पर खिलाड़ियों को चयनित करने के लिए 21 सितंबर को सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी, 22 को सीनियर वर्ग में महिला व पुरुष वर्ग का एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। 25 को सीनियर पुरुष वर्ग का बॉक्सिंग, 22 सितंबर को जूनियर महिला वर्ग की हॉकी, दो अक्तूबर को सीनियर पुरुष एथलेटिक्टस, 24 सितंबर को सब जूनियर बालिका वर्ग में हैंडबॉल का चयन ट्रायल किया जाएगा। दो अक्तूबर को सबजूनियर व सीनियर पुरुष वर्ग में कबड्डी, 23 अक्तूबर को सबजूनियर बालिका वर्ग में बॉस्केटबॉल, 22 सिंतबर को सबजूनियर बालक वर्ग में हॉकी का चयन ट्रायल खेला जाएगा। 23 सितंबर को सीनियर पुरुष वर्ग में हैंडबॉल, 24 सिंतबर को सीनियर महिला हैंडबाॅल, आठ अक्तूबर को जूनियर बालिका वर्ग में कबड्डी का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से 23 अक्तूबर को सबजूनियर बालिका वर्ग में कबड्डी व जूनियर बालिका वर्ग में कुश्ती का चयन ट्रायल खेला जाएगा।