फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान के बाद फोन कर लें फीडबैक : डीएम

Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें भूमि कब्जेदारी, राशन समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित फरियादी को फोन कर फीडबैक भी लिया जाए, ताकि शिकायतों के समाधान की स्थिति की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें