श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र निवासी महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दवा खिलाकर गर्भपात कराने के आरोपी आलोक यादव को बृहस्पतिवार को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि महिला ने सात अगस्त को तहरीर दी थी। आरोप है कि गांव निवासी आलोक ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत पर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मुजेहना निवासी आलोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।