सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
- फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
श्रावस्ती। सीमा सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ नो मेंस लैंड तक गश्त की। थाना प्रभारी टीम के साथ इंडो-नेपाल सीमा स्थित गंभीरा नाका पहुंचे और गश्त की। इस दौरान उन्होंने जंगल व सीमावर्ती पगडंडियाें पर भी गश्त की और सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों से सुरक्षात्मक जानकारी ली और संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की। गश्त के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले व्यक्तियों व वाहनों की जांच की और यात्रा संबंधी जानकारी ली।