फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या निस्तारण के बाद फरियादियों को करें सूचित : डीएम

Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान फरियाद सुनती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग। - फोटो : कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान फरियाद सुनती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दाैरान छह शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने को निर्देशित किया है। साथ ही समस्या निस्तारण होने के बाद फरियादियों को फोन कर उन्हें सूचित करने को निर्देशित किया। ताकि उन्हें शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें