पुलिस लाइन में परेड के दौरान जांच करते सीओ।
श्रावस्ती। सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह ने बुधवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सामूहिक दौड़ लगवाई और अनुशासन व एकरूपता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास करवाया। मुहर्रम को लेकर उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग व आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई। पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, टियर गैस गन व अन्य सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग और रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।