श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर निवासी संदीप (22) मंगलवार देर शाम बाइक से भिनगा आ रहा थे। वहीं, इसी क्षेत्र के ग्राम खरकहिया निवासी सुरेश (25) बाइक से भिनगा की ओर से घर जा रहा थे। तिलकपुर-भंगहा मार्ग पर ग्राम बनघुसरा के निकट दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई।