फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सचिवों की हड़ताल खत्म, समितियों पर लौटी रौनक

Sun, 01 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल समाप्त होने से खाद वितरण व्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई है। 22 अक्तूबर से धरने पर बैठे सचिव शनिवार को काम पर लौट आए। हड़ताल के दौरान किसानों को खाद के लिए निजी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। एआर कोऑपरेटिव प्रेमशंकर ने बताया कि मानदेय और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सचिव हड़ताल पर थे। उनकी अपील और प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि समितियों पर 1442 मीट्रिक टन यूरिया और 802 मीट्रिक टन अन्य फास्फेटिक खाद उपलब्ध है। स्टॉक में भी पर्याप्त खाद है। इससे किसानों को बुआई में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें