फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 01 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शक्ति मोबाइल टीम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। भिनगा के कलेक्ट्रेट तथागात सभागार में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान आरक्षी प्रिया मिश्रा व सरिता जायसवाल ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। आरक्षियों ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले महिला संबंधी अपराधों, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न का खुलकर विरोध करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1076 व 1930 का प्रयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें