मल्हीपुर थाना परिसर में खड़ी खनन करती पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली।- संवाद
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम रतहिया के निकट बुधवार देर रात एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली व एक खनन करने वाली मशीन (मडलोडर) को पकड़ा। जमुनहा क्षेत्र में ग्राम सोनपुर, कुंडा, रतहिया व मनकौरा सहित अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध खनन की शिकायतें एसडीएम को मिली थी। इस पर एसडीएम ने रात में रतहिया गांव के निकट छापा मारा, जहां पर खनन मशीन व एक ट्रैक्टर ट्रॉली खनन कार्य करती मिली। अधिकारी जब तक वहां पहुंचते तब तक वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए वाहन को कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।