फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी ने स्क्रीनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, दिया राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बुधवार को भिनगा के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर स्क्रीनिंग सेंटर में आए प्रवासियों को राशन किट आदि प्रदान की।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह बुधवार को जनपद न्यायाधीश मृदुलेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा स्थित स्क्रीनिंग सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि यहां आए प्रवासी प्रोटोकॉल के तहत उचित शारीरिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित मानक के अनुरूप स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। स्क्रीनिंग सेंटर पर मौजूद लोगों की ओर से साफ सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर उपस्थित एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार व तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय ने बताया कि स्क्रीनिंग सेंटर को नियमित रूप से दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन

यहां आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्क्रिीनिंग व हेल्थ चेकअप किया जाता है। इसके बाद उन्हें बिस्किट, पानी व लंच पैकेट प्रदान किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा भेजा जाता है।
अन्य व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करने के लिए उन्हें दस किलो चावल, दस किलो आटा, दो किलो दाल, दो किलो चना, आधा किलो नमक, एक किलो तेल, 250 ग्राम हल्दी, मिर्च एवं धनिया का पैकेट देकर घर भेजा जाता है। सिविल जज ने स्क्रीनिंग सेंटर पर भोजन पकाने की व्यवस्था भी जांची। बुधवार को यहां 61 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें