फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिच्छू के डंक मारने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। ग्राम मस्जिदिया निवासी किशोर मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। जहां उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। हालत गंभीर देख परिवारीजन उसे जिला अस्पताल बहराइच ले गए।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मस्जिदिया निवासी दिवाकर गोस्वामी (12) पुत्र सौरभ गोस्वामी मंगलवार शाम घर के पास खेल रहा था। इसी बीच उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। किशोर के चीखने चिल्लाने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई।
इस पर उसे जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने शव घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मासूम के मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें