फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल

Mon, 25 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चटाई को सिर पर रखकर जाती महिला। - फोटो : धूप से बचने के लिए चटाई को सिर पर रखकर जाती महिला।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में चिलचिलाती धूप और उसम भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। बिजली कटौती ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। रविवार को जिले का तापमान न्यूनतम 28 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से लोग घरों में कैद हैं, जिससे सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं शहरी क्षेत्रों में हर एक घंटे में कटौती हो रही है। अधिशासी अभियंता राज नारायण ने बताया कि एक माह में छह करोड़ यूनिट मांग बढ़ने से लखनऊ से आपातकालीन बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग आवश्यकतानुसार ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। जहां आवश्यकता न हो वहां कतई बल्ब व पंखे न चलाएं। एसी भी लगातार प्रयोग न करें। इससे बिजली की खपत में कमी आएगी और लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्र्रामीण क्षेत्रों में 18, जिला मुख्यालय पर 24 व अन्य कस्बों में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति दी जा रही है। चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि गर्मी से नींद पूरी न होने पर मधुमेह और तनाव जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें