आर्य मंदिर में सामूहिक हवन करते लोग।
- फोटो : आर्य मंदिर में सामूहिक हवन करते लोग।
कटरा। कटरा स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने समिधा की आहुतियां दीं। इस दौरान प्रमुख यजमान सर्वजीत कैराती ने कहा कि हवन के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैl महर्षि दयानंद सरस्वती की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार हर गृहस्थ का दैनिक कर्तव्य है कि वह नित्य अपने घर में हवन का आयोजन करें। अग्नि में आहुति के जलने से वातावरण में फैली दूषित वायु शुद्ध होती है। इस मौके पर तरुण कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार पाठक, जानकी प्रसाद, दिव्यांश, संतोष कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।