श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में आठ अगस्त से मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें ताइक्वांडो, कराटे, जूड़ो व खो खो सहित अन्य खेलों का आयोजन होगा।
मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खेल कैलेंडर जारी किया है। आठ अगस्त से तीन अक्तूबर तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस दौरान 11 अगस्त को जानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज कैलाशपुर इकौना में कराटे व 17 अक्तूबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। 26 अगस्त को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में जूडो व तीन अक्तूबर को शतरंज प्रतियोगिता होगी। जबकि आठ अगस्त को अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज भिनगा में जिमनास्टिक, 31 अगस्त को मल्लखंभ, 13 सितंबर को कलारीपयट्टू व आठ तथा नौ अक्तूबर को खो खो प्रतियोगिता होगी।