फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय पुस्तकालय का शुरू हुआ संचालन

विज्ञापन
पुस्तकाल के उद्घाटन अवसर पर मौजूद बीएसए व अन्य - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के खजुहा स्थित संविलयन विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय की स्थापना कराई गई है। जिसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने मंगलवार को किया। इस मौके पर विद्यालय में शिक्षणरत छात्र से केक कटवा कर पुस्तकालय की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए ने कहा कि खजुहा के इस विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिए प्रभावी शिक्षण कार्य किया जाए। जिससे विद्यालय के साथ-साथ न्याय पंचायत एवं जिला स्तर पर गांव सहित श्रावस्ती प्रेरक जिला बन सके। खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव ने मिशन प्रेरणा के तहत मोहल्ला पाठशाला में प्रभावी शिक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला समन्वयक महेंद्र सिंह, एआरपी अनूप कुमार श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, तरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें