सरस्वती शिशु मंदिर में पारंपरिक परिधान का प्रदर्शन करती छात्राएं।
गिलौला। कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को सावन महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला और विशिष्ट अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा व लेखपाल अंशिका जायसवाल व नीलम राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य जया पांडेय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। सावन से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियों, गीत-संगीत, झूला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान व शृंगार के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। शेरावाली शुक्ला ने कहा, सरस्वती विद्यालय शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारवान भी बनाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।