फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के निर्माण में न बरतें लापरवाही : डीएम

Fri, 21 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बीईओ से परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय व पीएमश्री विद्यालयों में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी विद्यालय भवन व शौचालय निर्माण सहित सभी कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को हर माह विद्यालयों का निरीक्षण कर योजनाओं व निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। कमी मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, स्मार्ट क्लास व इंटरनेट कनेक्टिविटी दुरुस्त रखने को कहा गया। बच्चों से प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़वाने और मीनू अनुसार मध्याह्न भोजन बनवाने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों को भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए चखना अनिवार्य किया गया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम रवि प्रताप सिंह, डीडीओ रामसमुझ, डीआईओएस सत्येन्द्र कुमार सिंह, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें