फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 व्यापारियों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महानगरों व गैर प्रांतों से वापस घर लौटने वाले तमाम प्रवासी रोजगार के अभाव में अब खोमचा व ठेला लगा रहे हैं। इतना ही नहीं तमाम प्रवासी गांव गांव घूमकर फल व सब्जी बेचने के साथ ही कबाड़ भी खरीद रहे हैं। ऐसे में इनकी जांच के लिए स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्रों में पटरी दुकानदार, ठेला दुकानदार व रिक्शा चालकों में से कई प्रवासी हैं जो रोजगार के अभाव में परिवार की जीविकोपार्जन के लिए छोटे छोटे कार्य कर रहे हैं। इनमें से किसी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है।
इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्रा को नगर में खोमचा व ठेला व्यवसायियों का सैंपल लेकर कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक ने नगर के 21 प्रवासी ठेला व्यवसायियों का सैंपल लिया। जिसे जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया है। इस दौरान उनके साथ डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी सहित पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें