फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अश्लील वीडियो बना धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा समीर गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले इकौना निवासी समीर अहमद को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बताते चलें कि इकौना क्षेत्र निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की मंशा के साथ कबीर नगर निवासी समीर अहमद ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसे नहर पटरी पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की।

यही नहीं, वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बाद उसे धर्म परिवर्तन करवाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने छात्रा के मुस्लिम धर्म न अपनाने पर उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि उसके मना करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर धर्म परिवर्तन समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी समीर की तलाश की जा रही थी। रविवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को इकौना-भिनगा बाइपास तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें