फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: समीर ने झांसे में लेकर सहपाठी को प्रेमजाल में फंसाया, अब धर्म-परिवर्तन कर निकाह का बना रहा दबाव

Sat, 02 Aug 2025 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

समीर ने झांसे में लेकर पहले सहपाठी को प्रेमजाल में फंसाया। अब धर्म-परिवर्तन करके निकाह करने का दबाव बना रहा है। मामले में पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है। 
विज्ञापन
lover demo pic - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में एक युवक अपनी सहपाठी पर धर्म परिवर्तन करके उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता व उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


घटना इकौना थाना क्षेत्र की है। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके साथ क्षेत्र के ही कबीर नगर मोहल्ला निवासी समीर अहमद भी पढ़ता है। समीर ने पहले उससे दोस्ती की। फिर, झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। 

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए

इसके बाद आरोपी अक्सर उसे एकांत में बुलाता और गलत काम करने का प्रयास करता। मना करने पर जबरन छेड़छाड़ करता। बीती 27 अप्रैल को उसने इकौना के पास नहर की पटरी के पास बुलाया। वहां पर जबरन छेड़छाड़ की। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिया। 

जान से मारने की दे रहा धमकी

पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी धर्म परिवर्तित करके उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें