फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वही चुनाव वही निशान, इस बार दोनों को शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भिनगा में हुआ रोचक मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में 10 वर्ष बाद एक बार पुन: अध्यक्ष पद का चुनावी घमासान रोचक रहा। इसका कारण सत्ता पक्ष के निवर्तमान अध्यक्ष का बागी होकर दस वर्ष पूर्व के ही निशान पर उसी भाजपा प्रत्याशी से चुनाव में दो-दो हाथ करना रहा। हालांकि तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। इस बार दोनों को ही करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व नगर पंचायत रही नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने राकेश कुमार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। तब टिकट न मिलने पर निर्दल चुनाव मैदान में उतरे निवर्तमान अध्यक्ष अजय आर्य ने केला का पेड़ के निशान पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी दोनों आमने-सामने रहे। इस बार भी भाजपा से टिकट न मिलने पर अजय आर्य निर्दल केला का पेड़ के निशान पर चुनाव लड़े तो भाजपा ने राकेश कुमार गुप्ता दोबारा कमल के निशान से मैदान में उतारा। इसलिए यह चुनाव भी दोनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा का विषय था। इस बार जहां भाजपा प्रत्याशी ने 10 वर्ष पूर्व मिली हार का बदला लेने के लिए पूरा दम लगा दिया। इस बीच दोनों में रोचक मुकाबला हुआ। तब भाजपा को रौंदते हुए सपा के नादिर शाह को शिकस्त देकर अजय अध्यक्ष बने। लेकिन इस बार राकेश ने अजय को चौथे स्थान पर ढकेल दिया। हालांकि राकेश गुप्ता को भी हार का मुंह देखना पड़ा। जिन्हें बसपा प्रत्याशी इरफान अहमद ने तीन हजार से अधिक मतों से शिकस्त देकर दोनों के सत्तासीन होने के सपने को चकनाचूर कर दिया। ऐसे में नगरवासी यह कहते सुने जा रहे हैं कि वही चुनाव वही निशान, अबकी बार दोनों बिलान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें