फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक सहित छह कर्मी नदारद मिले। सभी का वेतन रोकने के लिए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर पहुंचे डीएम ओपी आर्य को अस्पताल में फार्मासिस्ट एसके यादव मौजूद मिले। वहीं सुपरवाइजर तीरथराम, एएनएम संयोगिता पाल, एमओ आयुष शकील अहमद, माइक्रोस्कोपिस्ट विवेक मिश्रा तथा चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव के अतिरिक्त एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिला।
इस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब करने के साथ ही अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने दवा स्टाक एवं वितरण पंजिका का भी निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट से जब डीएम ने पूछा कि दवा का वितरण किस प्रकार से किया जा रहा है, तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने लापरवाही के लिए फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी टड़वा महंत के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन गौशाला का भी औचक निरीक्षण किया। साथ ही सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया।
मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गौशाला में अभी भी जो निर्माण कार्य कराये जाने हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। इस दौरान सीडीओ अवनीश राय, उप जिलाधिकारी माया शंकर यादव व प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें