फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों की सुरक्षा जरूरी, ई-रिक्शा से मत भेजें स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें ई-रिक्शा से स्कूल न भेजा जाए। इसके साथ ही स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग को भी पूरी सख्ती से रोका जाए। सड़कों पर फर्राटा भरता कोई भी अनफिट स्कूली वाहन मिले तो मौके पर ही उस वाहन चालक व स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दिया। वह जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के चिह्नित ब्लैक स्पॉटों पर निगरानी कमेटी गठित कर हादसों को रोकने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराए जाए। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतक व चिन्हों के बोर्ड लगाने, निर्धारित मानक के स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग व कलर रंबलिंग स्ट्रिप बनाने का निर्देश भी दिया। कहा कि विशेषतौर मार्गों के मोड़ पर, डिवाइडर व सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगाया जाए। इससे सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकेगी। उन्होंने सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए सभी शहरवासियों से भी पूरा सहयोग देने की अपील की।
सख्ती से रोकी जाए ओवरलोडिंग
डीएम ने निर्देश दिया कि भारी वाहनों के साथ ही गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग पर पूरी सख्ती से रोक लगाते हुए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य भी किया जाए। माल वाहनों में भी क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठने से रोकते हुए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई हो। बैठक के दौरान प्रमुख राजमार्गों पर ट्रैफिक जाम की बढ़ती परेशानी रोकने के लिए ई रिक्शा का संचालन पूरी कड़ाई के साथ रोकने का निर्देश भी एआरटीओ को दिया।
विज्ञापन

बैठक से नदारद रहने पर नाराजगी
आमंत्रण के बाद भी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सदस्य एवं परियोजना निदेशक नेशलन हाइवे बैठक से नदारद रहे। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ प्रवर्तन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सीएमओ, बीएसए व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें