फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोस्टर के अनुसार बिजली न मिलने से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी बिजली का रोस्टर उपभोक्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वहीं सुबह व रात में बार बार होने वाली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में जन आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन द्वारा नगर को 24 व तहसील मुख्यालयों को 20 एवं ग्रामीण क्षेत्रों को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे दिन व चार घंटे रात में बिजली कटौती करने को कहा गया है। यह कटौती अलग अलग समय में जन सुविधा को देखते हुए की जानी थी। लेकिन जिले में इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां मुख्यालय भिनगा को 20 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं तहसील मुख्यालयों को 14 से 16 घंटे ही आपूर्ति नसीब हो रही है। जिसमें बार बार अघोषित कटौती भी की जाती है।
सबसे खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। जहां जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित की जा रही है। एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। वहीं रात में भी बार बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति किसी एक दिन की नहीं। निगम के इस नए रोस्टर ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित होने से बिजली निगम के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जन आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि बिजली कटौती के लिए पावर कॉर्पोरेशन से ही कोड मिलता है। हमारा प्रयास होगा कि उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें