फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल लेने के लिए टूट रहे सारे नियम, लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित होने वाले चावल को लेने के लिए सभी नियम टूट रहे हैं। कहीं चावल के लिए धक्कामुक्की हो रही है तो कहीं लंबी कतारें लग रही हैं। कुछ स्थानों पर लोग धूप के कारण बोरा व झोला रखकर कतार लगा रहे हैं। हर स्थिति में लोग चावल लेने के लिए सामाजिक दूरी व मास्क लगाने की अनिवार्यता के नियमों को तार-तार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बुधवार से जिले के सभी राशन विक्रय केंद्रों पर निशुल्क चावल का वितरण होना है। प्रति यूनिट पांच किलो चावल मिलना है। जिले में सभी तरह के कार्ड धारकों को मिला लिया जाए तो कुल 8 लाख 68 हजार 144 यूनिट हैं जबकि 2 लाख सात 890 कार्ड धारक हैं। सभी लोग जल्द से जल्द मुफ्त चावल का लाभ लेने को राशन की दुकान पर उमड़ रहे हैं जिसके चलते दुकानों पर मेला जैसी स्थिति रहती है।
यह भीड़ सभी नियंत्रण व नियमों को तार-तार कर रही है। ऐसी ही स्थिति भिनगा स्थित राशन की एक दुकान पर बुधवार को देखने को मिला। अपना नंबर जल्दी लगवाने के लिए लोग एक-दूसरे के ऊपर सवार रहे। इस दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियम तार-तार हो गए जबकि एक दुकान पर कतार तो लगी थी लेकिन इतनी सघन थी कि वहां भी नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दीं। वहीं एक अन्य दुकान पर राशन लेने वाले लोग स्वयं न खड़ा होकर बोरी व थैला रखकर कतार लगाए रहे। स्वयं छांव में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तार-तार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें