गिलौला/गिरंट बाजार। जिले के कई ग्रामीण रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं। कई रास्ते पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हैं तो कइयों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। रास्तों पर बजड़ियां भी बिखरी पड़ी हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों व बजड़ियों से फिसलकर ग्रामीण गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है। सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
गिलौला-धनुही मार्ग अब कई महीनों से बदहाल है। कोट मुबारकपुर से राजापुर खुर्द तक लगभग पूरी सड़क टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन सवार इस मार्ग पर अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। राहगीर मनोज कुमार, भोलेनाथ, मुकेश तिवारी आदि ने बताया कि कई बार चोटिल होने के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो जाती है।
दर्जनों गावों को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल
जमुनहा क्षेत्र में कई गांवों को जोड़ने वाला मिर्जापुर-रिसिया मार्ग भी खस्ताहाल है। यह मार्ग देवरनिया, टंडवा, पिपरहवा, छेदीपुरवा, लंबुईया और बरगदही सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। बावजूद इसके मार्ग पर सड़क के नाम पर सिर्फ बजड़ियां बची हैं। सड़क पर बने गड्ढों के चलते आए दिन हादसे होते हैं और राहगीर चोटिल होते हैं। मार्ग सही करवाने के लिए आईजीआरएस पर शिकायत कर डीएम से मांग की गई है।
मार्ग की उजड़ी गिट्टियां