फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्रामीण सड़कें जर्जर, राहगीर बेहाल

Fri, 20 Nov 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
झांझर से विदुहनी जाने वाली सड़क।- संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। इकौना तहसील क्षेत्र की कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें जर्जर हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो कहीं गिट्टियां बिखरी हैं। कई मार्गों पर सड़क के नाम पर पतली पट्टी ही बची है। इन रास्तों से गुजरने वाले बाइक व साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे राहगीरों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश है। प्रस्तुत है पड़ताल करती रिपोर्ट...
विज्ञापन



कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क जर्जर
बौद्ध परिपथ से पुरैनिया गांव जाने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसी रास्ते से पुरैनिया के अलावा अमारेभरिया और तेंदुआ गांव के लोग गुजरते हैं। मार्ग पर कई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा भी स्थित हैं। सड़क की बदहाली से मरीजों और स्कूली छात्रों को सबसे अधिक परेशानी होती है। राहगीर ननके, लवकुश और राजकुमार ने बताया कि कई बार सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गड्ढे और रोड़े बने मुसीबत
कटरा बाजार से गुलहरिया, बगहा और मथुरा जाने वाली सड़क भी बदहाल है। दर्जनों गांवों के लोगों के लिए कटरा बाजार पहुंचने का यह इकलौता रास्ता है। इसी मार्ग पर पीएमश्री विद्यालय, बीपी मेमोरियल स्कूल, पशु अस्पताल, सहकारी समिति कल्यानपुर, महामांकोल मंदिर और मस्जिद स्थित हैं। सड़क जर्जर होने से विदेशी नागरिकों के सामने भी किरकिरी होती है। राहगीर राकेश, मुकेश और ईश्वर ने बताया कि मार्ग बनवाने के लिए डीएम से मांग की गई है।
विज्ञापन


सड़क के नाम पर बची पतली पट्टी
बौद्ध परिपथ से झांझर जाने वाली सड़क भी बदहाल है। कई जगह सड़क की पतली पट्टी ही बची है, जबकि अन्य स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। इस मार्ग से झांझर, विदुहनी और पंडितपुरवा गांवों के लोग आते-जाते हैं। स्थानीय निवासी रिजवान, ताराचंद और आरिफ ने बताया कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब नवागत डीएम से गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन



अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। टीम बनाकर जर्जर सड़कों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग को निर्माण के लिए भेजा जाएगा।
-निशांत उपाध्याय, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें