फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कच्चा काम किया नहीं, 95 लाख के पक्के काम की दे दी स्वीकृति

Sun, 16 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला में मनरेगा कार्य में मनमानी का खुलासा हुआ है। बिना कच्चा काम कराए ही करीब 95 लाख रुपये के पक्के काम की आईडी जारी कर दी गई। सीडीओ ने मामले की जांच का आदेश दिया है। गिलौला में खंड विकास अधिकारी पर मनरेगा के कार्यों में मनमानी का आरोप लगा है। आरोप है कि अभी वहां कच्चे काम पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। जबकि सात पंचायतों में पक्के काम के लिए करीब 95 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। जबकि नियम यह है कि मनरेगा का कार्य 60 व 40 के औसत में होना चाहिए। पहले लक्ष्य का 60 फीसदी मिट्टी पटाई व अन्य कच्चे कार्य होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 40 फीसदी में पक्के कार्य कराए जाएंगे। जबकि गिलौला के एकघरवा, गोड़ारी, कटहा में दो कार्य, नगरौरा, पिपरा, रायपुर प्यारे व विजय पुर सिसवारा में करीब 95 लाख रुपये के पक्के कार्य की स्वीकृति दे दी गई है। सभी कार्य सीसी रोड हैं। इसकी शिकायत सीडीओ के पास पहुंची तो उन्होंने जांच का आदेश दिया है।
इस संबंध में सीडीओ अनुभव सिंह का कहना है कि यह गलत है। इसकी शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में कुछ प्रधानों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी बहराइच में रहते है। उनके द्वारा एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सातों पंचायतों में पक्के काम की स्वीकृति दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें