फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुर्घटना का सबब बनीं सड़क किनारे झाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर ऊंची-ऊंची झाड़ियां उग आने से तीव्र मोड़ पर सड़क तलाश करनी पड़ रही है। कई बार सियार या गोवंश से टकरा कर हादसे भी हो जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगरवासियों की सुविधा के लिए लगभग आठ साल पहले फोरलेन मार्ग बनवाया गया था। अब इस फोरलेन सड़क की दोनों पटरियों पर ऊंची-ऊंची झाड़ियां उग आई हैं। जो गोवंश समेत अन्य छोटे जानवरों की शरणस्थली बन गई हैं। जिससे रात में राहगीरों को इनमें छिपे जानवरों की जानकारी नहीं हो पाती और अक्सर हादसे हो जाते हैं। बीते दिनों रिश्तेदार के घर आए बहराइच निवासी अंशुमान व भिनगा नगर निवासी सलमान हादसे का शिकार हो गए थे। स्थानीय निवासियों में लगातार हो रहे हादसों से प्रशासन के प्रति आक्रोश है। सभी न प्रशासन से झाड़ियां कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें