फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हादसों को दावत दे रहीं हैं सड़कें, जिम्मेदार बेखबर

Mon, 31 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जर्जर सड़क।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में फोरलेन और टूलेन सड़कों का जाल बिछाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कई प्रमुख मार्ग आज भी बदहाली से जूझ रहे हैं। भिनगा-राप्ती बैराज, सीरिनिया मोड़-भचकाही और मल्हीपुर-कथरा माफी मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़कें जर्जर होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से मरम्मत की पहल नहीं की जा रही है। रविवार को अमर उजाला ने जिले की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की तो बदहाली की तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


भिनगा-राप्ती बैराज मार्ग पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे
भिनगा से परसा डेहरिया होते हुए राप्ती बैराज जाने वाला करीब 25 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और कई स्थानों पर निर्माण में इस्तेमाल पत्थर के रोड़े तक गायब हो चुके हैं। इस मार्ग से करीब 35 गांवों के लोग जिला मुख्यालय भिनगा के अलावा जमुनहा और मल्हीपुर तहसील व ब्लॉक मुख्यालय आते-जाते हैं। राजकुमार ओझा, विक्रम सिंह और इरफान ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

आठ माह पहले बनी सड़क में जगह-जगह गड्ढे
सिरसिया क्षेत्र के सीरिनिया मोड़ से भचकाही गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने करीब आठ माह पूर्व कराया था। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी थी। अब मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। राजकुमार यादव, प्रताप नारायण, ईश्वरदीन चौधरी, बृजनाथ, भागीराम, हरीराम और दयाराम ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। यह मार्ग भचकाही समेत थारू जनजाति बाहुल्य गांवों को तहसील, जिला व ब्लॉक मुख्यालय, अस्पताल और थाने से जोड़ता है।
विज्ञापन


ब्लॉक कार्यालय के सामने ही जर्जर सड़क
जमुनहा क्षेत्र में मल्हीपुर-कथरा माफी मार्ग भी लंबे समय से बदहाल है। हालत यह है कि जमुनहा ब्लॉक कार्यालय के सामने ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। संतोष सोनी, सतीश पाठक और प्रमोद गुप्ता ने बताया कि लक्ष्मनपुर गंगापुर, रामपुर, कथरा माफी, घाटेपुरवा समेत कई गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण कई बार लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

जर्जर सड़क।

जर्जर सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें