श्रावस्ती। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शनिवार रात सीओ इकौना भरत पासवान ने सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय के साथ लक्ष्मणनगर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क की पटरियों पर लगे फल, सब्जी व चाट-पकौड़ी के ठेलों को हटवाया और दोबारा लगाने पर कार्रवाई के लिए चेताया भी। सड़क की पटरी पर खड़े ऑटो व ई रिक्शा के चालकों को दोबारा पटरी पर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ भरत पासवान ने बताया कि जनहित और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।